गोड्डा, अगस्त 13 -- Godda News: समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आहुत की गई। बैठक में बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि विभिन्न प्रखंडों से कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं। प्राप्त आवेदन के आलोक में सभी बच्चों के माता पिता की वर्तमान आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति आदि की जांच संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से करायी जा चुकी है। समिति द्वारा सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए 51 आवेदनों को अनुमोदित किया गया। साथ ही कार्यालय को उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर जिन लाभुक बच्चों का उम्र अठारह वर्ष पूर्ण हो चुका है उन्हें योजना से मुक्त करने का निदेश लिया ।

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत आर्थिक मदद स्पॉन्स...