गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर सुंदरपहाड़ी प्रखंड के घटियारी व बांसाजोरी पंचायत भवन में आउट रिच एवं अवेयरनेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अधिकार का अतिक्रमण करने पर दंड का प्रविधानस्थाई लोक अदालत का महत्व स्थाई लोक अदालत गोड्डा के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्थाई लोक अदालत में दूरभाष, बिजली, परिवहन, पानी, बीमा, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित मामले का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर दोनों पक्षों की सहमति से किया जाता है। सहमति नहीं होने पर गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाता है। इसमें कोई न्याय शुल्क नहीं लगत...