गोड्डा, जुलाई 29 -- Godda News: गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्कूलों और ग्रामीणों के घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के छह समरसेबल पंप, दो इन्वर्टर, एक बड़ी बैटरी, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले कई औजार बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट मंजवारा गांव तथा लुकलुकी गर्ल्स स्कूल से समरसेबल पंप चोरी होने और लुकलुकी ब्राह्मण टोला में दो घरों से बैटरी एवं इन्वर्टर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में गोड्डा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 126/2026, 127/2026 एवं 129/2026 अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज किए गए थे।

पुलिस की विशेष छापेमारी लगातार हो रही ...