गोड्डा, नवम्बर 4 -- परासी चौक की सोलर स्ट्रीट लाइट खराब Godda News: ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत अंतर्गत परासी चौक स्थित मिर्चाचौकी जाने वाले मार्ग के चौक पर लगा सोलर प्लेट आधारित स्ट्रीट लाइट खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण शाम ढलते ही परासी चौक अंधेरे में तब्दील हो जाती है। चौक पर रोशनी की व्यवस्था नहीं रहने से स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही इस संबंध में स्थानीय लोग प्रीतम यादव ,नीरज कुमार मंडल,प्रवीण साह,मुकेश ठाकुर, सोनू पोद्दार ,महादेव मंडल ,दीपक साह,पिंटू यादव ,चंद्रशेखर साह के अनुसार परासी चौक क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। खासकर शाम और रात के समय मिर्चाचौकी की ओर जाने वाले राहगीरों को अंधेरे के...