गोड्डा, अक्टूबर 11 -- Godda News: गोड्डा। राजाभीठा थाना क्षेत्र के बड़ा बरारी स्थित जेडा सोलर प्लांट से बैट्री चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में जयप्रकाश लोहार (23) और जर्नादन साह उर्फ मंगना (22), दोनों निवासी भलगोड़ा डुमरिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच बैट्री, एक लुबी कंपनी का मोटर पंप और घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। घटना 27-28 सितंबर की रात की है, जब सोलर प्लांट के कमरे का ताला तोड़कर 13 बैट्री चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में राजाभीठा थाना में कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...