गोड्डा, सितम्बर 22 -- Godda News: सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के चंदना से डमरूहाट जाने वाली मुख्य सड़क में पहाड़पुर और बरियारपुर गांव के बीच पुल में वर्षा का पानी जमा होने से इन दिनों राहगीर परेशान हो गए हैं। पहाड़पुर और बरियारपुर गांव के ग्रामीण राजीन सोरेन,साहबराम हांसदा,गुलु मड़ैया,सोनू मड़ैया,सोमाय किस्कू,सांझला हांसदा आदि ने बताया कि हल्की फुल्की वर्षा होने से उक्त पुल में पानी भर जाता है। जिससे डमरूहाट,बरियारपुर और पहाड़पुर समेत राहगीरों को सुंदर पहाड़ी प्रखंड मुख्यालय आने जाने में विशेष कर रात्रि में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।पुल में पानी और कीचड़ भर जाने से लोग खतरा महसूस करते हुए सफर करने को मजबूर है।उक्त ग्राम के ग्रामणों सहित राहगीरो ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी से इस समस्या का समाधान करने का आग्...