गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता,फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महागामा प्रखंड के सुकलचक गांव में बीते शुक्रवार की रात नाइट ब्लड सर्वे शिविर का आयोजन किया गया। गांव के तीन अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए शिविरों में करीब 300 ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर फाइलेरिया की जांच की गई। यह भी पढ़ें- माइक्रो फाइलेरिया का खोज जांच अभियान 6 जुलाई सेशिविर का उद्घाटन शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हसदा ने किया। इस दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अंजुम भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने देर रात करीब 1:30 बजे तक शिविर का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया तथा स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका है महत्वपूर्णफाइलेरि...