Godda News: सुंदरमोड़ गांव में नाइट ब्लड सर्वे, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया भ्रमण
गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्रखंड क्षेत्र के सुंदरमोड़ गांव में नाइट ब्लड सर्वे चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का भ्रमण कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा आवश्यकतानुसार रक्त के नमूने एकत्र किए। अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने बताया कि ऐसे सर्वेक्षण से रोगों की शीघ्र पहचान करने और उनके प्रभावी नियंत्रण में सहायता मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग के अभियानों में सहयोग करने तथा जांच के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- Godda News: सुकलचक में 300 ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.