गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: कलेक्टिव गुड फाउंडेशन और कॉमन ग्राउन्ड कार्यक्रम के तहत अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा 25 एवं 26 अक्टूबर को टेसो बथान सभा भवन, सुंदरपहाड़ी में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें सुंदरपहाड़ी प्रखंड की चांदना और बड़ा सिंदरी पंचायत की 20 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन अभिव्यक्ति फाउंडेशन के सचिव कृष्णकांत ने किया। कलेक्टिव गुड फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर सुजाता ने कहा कि इस प्रशिक्षण की खासियत यह है कि इसमें स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों, जैसे कंकड़-पत्थर आदि का उपयोग शिक्षण सामग्री के रूप में किया गया। इसके लिए पढ़ने-लिखने की योग्यता होना जरूरी नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपने अनुभव और आसपास उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आसानी से सीख सकता है और दूसरों को भी सिखा सकता है। यह तरीका ग्रामीण समुदाय की भागीदार...