गोड्डा, अगस्त 18 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत जिले के विभिन्न गांवों में प्रक्षेत्र प्रत्यक्षण दिवस का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार उज्ज्वल झारखंड की ओर से सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बासजोरी, घटियारी करमाटांड़ एवं जीतपुर में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को फसल में लगने वाले रोग एवं कीटों से बचाव की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में किसानों को फसल की रोपाई से लेकर कटाई तक लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों की पहचान, उनके लक्षण तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानों से कृषि विभाग द्वारा सुझाई गई वैज्ञानिक तकनीकों और जरूरी सावधानियों को अपनाने की अपील की गई, ताकि फसलों को रोग एवं कीटों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान किसानों ने क्...