गोड्डा, जुलाई 29 -- Godda News: महागामा, प्रतिनिधि। जिले में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित कई निजी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद सील कर दिया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों के नाम पर इलाज और गर्भपात का खेल जारीअस्पतालों का संचालन हालांकि, कुछ ही समय बाद बिना किसी जुर्माने या स्पष्ट दंडात्मक कार्रवाई के अस्पताल को दोबारा संचालन की अनुमति दिए जाने की चर्चा से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल वास्तव में बिना वैध निबंधन के संचालित हो रहा था तो संबंधित संचालक पर नियमानुसार जुर्माना, कानूनी कार्रवाई अथवा अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाने चाहिए थे। केवल सील कर बाद में राहत देने से कार्रवाई की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।स्थानीय लोगों की चिंताएँ लोगों का य...