गोड्डा, अक्टूबर 30 -- सीनियर मिक्स नेटबॉल के लिए चयन ट्रायल Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के गांधी मैदान में शुक्रवार को सीनियर मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को दिसंबर में आयोजित होने वाली सीनियर मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। मौके पर जिला नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेंगे और सीनियर वर्ग में पदक जीतकर अपना, जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। वहीं, कोच ने बताया कि दिसंबर में होने वाली सीनियर मिक्स नेट...