गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। सावन माह में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया है। जिला उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. श्वेता अमृता लकड़ा एवं वैशाली कुमारी ने पोड़ैयाहाट चौक स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों में औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और खराब मिठाइयां मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। निरीक्षण के क्रम में मेसर्स अमित स्वीट्स में खराब जलेबी एवं स्टार्च युक्त रसगुल्ला मिला। वहीं मेसर्स पीयुषी स्वीट्स से करीब 40 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक तथा मेसर्स सोनू कुमार भगत के प्रतिष्ठान से लगभग 25 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक के साथ खराब जलेबी बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Deogarh ...