गोड्डा, अगस्त 4 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी से प्रखंड के प्रसिद्ध सिंघेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन दिन में श्रीराम कथा और रात्रि में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर रहा है। कथा का वाचन वृंदावन धाम (उत्तर प्रदेश) से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका रोशनी शास्त्री अपने मुखारविंद से कर रही हैं। धार्मिक आयोजन एक माह तक चलेगा। पहले ही दिन मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कथा का महत्व कथा वाचिका रोशनी शास्त्री ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य और धर्म के महत्व पर प...