गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: स्थानीय महिला महाविद्यालय, गोड्डा का स्थापना दिवस शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। कॉलेज परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह में महिला महाविद्यालय के अध्यक्ष सह गोड्डा विधायक एवं मंत्री, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार संजय प्रसाद यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा प्रभारी प्राचार्य डॉ सुमनलता, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। अपने संबोधन में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान केवल उसकी...