गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया माल पंचायत अंतर्गत जीवनखुटहरी गांव निवासी सर्पदंश पीड़ित 40 वर्षीय महिला मोसमात ललकी देवी का जान समय पर अस्पताल आने पर बच गई। बताते चलें कि जीवनखुटहरी गांव निवासी मोसमात ललकी देवी, पति स्वगीर्य विरू राय को बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर के पिछे बहियार में घास काटने के दौरान विशेला सांप ने काट लिया।जहां पीड़ित महिला के घर के सामने निवास करने वाला मुखिया पति झाड़ी कुंवर को पता चलने पर उन्होंने पीड़ित महिला कि गंभीर स्थिति को देखकर बिना देर किए अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कर प्रखंड मुख्यालय स्थित हरि देवी रेफलर अस्पताल ठाकुरगंगटी लाया ।जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने बिना देर सर्पदंश पीड़ित महिला का उपचार शुरू किया। जहां घंटो बाद पीड़ित महिला सामान्य स्थिति में आ गई। इस सं...