गोड्डा, नवम्बर 1 -- राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी Godda News: पथरगामा, संवाद सूत्र। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत पथरगामा में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से दौड़ निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने किया। दौड़ पथरगामा मुख्य चौक से शुरू होकर कलाली मोड़ तक आयोजित की गई। इस दौरान युवाओं ने उत्साह के साथ दौड़ में भाग लेते हुए लोगों को एकता, सद्भावना और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।इस मौके पर थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने युवाओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भागीदा...