गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: निज प्रतिनिधि, गोड्डा। गोड्डा में वाहन चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। अब भीड़भाड़ वाले और सरकारी कार्यालय परिसर भी वाहन मालिकों के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला गोड्डा समाहरणालय परिसर का है, जहां महज पांच मिनट के भीतर एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार हरिपुर निवासी आशीष आनंद, पिता प्रदीप कापड़ी, अपनी काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH17C5282) से आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार कराने के लिए समाहरणालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक परिसर में खड़ी की और आवश्यक कार्य से कार्यालय के अंदर चले गए। करीब पांच मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो निर्धारित स्थान से उनकी बाइक गायब थी。 यह भी पढ़...