गोड्डा, जुलाई 20 -- Godda News: बसंतराय।बसंतराय थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोरगामा निवासी नागेश्वर मंडल एवं महेशपुर निवासी प्रीतम झा को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी रामदेव वर्मा ने बताया कि जिले में चल रहे समकालीन अभियान के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News...