Godda News: सपनियां बांध में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, गांव में पसरा मातम
गोड्डा, नवम्बर 23 -- Godda News: ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के खरखोदियां पंचायत अंतर्गत खानियांकित्ता गांव के समीप सपनियां बांध में रविवार को नहाने के दौरान डूबे 45 वर्षीय सोना सोरेन का शव सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बरामद किया गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जाल की मदद से बांध के गहरे पानी से शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खानियांकित्ता गांव निवासी सोना सोरेन (45), पिता छोटा कान्हु सोरेन, रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के समीप स्थित सपनियां बांध में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में लोग बांध के पास जुट गए। ग्रामीणों ने रविवार से ही उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.