गोड्डा, सितम्बर 20 -- Godda News: महागामा, प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरचक स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के सामने रविवार को करीब 9 बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार मन्नान करहरिया,निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार हसन करहरिया भी करहरिया गांव के ही रहने वाले बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान स्कूल के सामने बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- साइकिल-बाइक की सीधी टक्कर में दो गंभीर, सदर अस्पताल रेफरघायलों की मदद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें सहायता पहुंचाने...