गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप बुधवार को बसंतराय-पथरगामा मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जगतपुर गांव निवासी बीबी सैरो (50 वर्ष), पति मो. अख्तर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जानकारी के अनुसार, बीबी सैरो बुधवार को खेत से अपना काम पूरा कर वापस घर लौट रही थी। बताया जाता है की जगतपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पार कर वह अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बसंतराय की ओर से पथरगामा की तरफ जा रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी की महिला गं...