गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के यादव टोला में नाला निर्माण नहीं होने का खामियाजा ग्रामीण वर्षों से भुगत रहे हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। आलम यह है कि सड़क अब आवागमन का रास्ता कम और गंदे पानी का तालाब ज्यादा नजर आती है। दुर्गंध, कीचड़ और जलजमाव के बीच ग्रामीण रोजमर्रा की जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है और कई दिनों तक गंदा पानी जमा रहता है। स्कूली बच्चों को जूते-चप्पल हाथ में लेकर पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, जबकि बुजुर्ग और महिलाएं गिरने के डर से हर कदम फूंक-फूंक कर रखने को मजबूर रहते हैं। कई ब...