गोड्डा, नवम्बर 1 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। गोड्डा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर लाठीबारी चौक के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लाठीबारी गांव निवासी प्रताप साह (46) और उनकी पत्नी लीला देवी (43) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से गोड्डा जा रहे थे। इसी दौरान लाठीबारी चौक के समीप एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि दोनों घायल...