Godda News: सड़क के बीच से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, बड़ी गाड़ियों के लिए बना खतरा
गोड्डा, नवम्बर 7 -- मुख्य सड़क पर हाईटेंशन तार से खतरा Godda News: बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के पचुआकित्ता गांव के मुख्य सड़क पर बीचों-बीच से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार ग्रामीणों और राहगीरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। सड़क के बीच से गुजर रहे इस हाईटेंशन तार को हटाने की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की मुख्य सड़क से प्रतिदिन छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है। सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब सड़क से बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं। हाईटेंशन तार और बड़ी गाड़ियों के बीच महज एक फीट या उससे भी कम दूरी रह जाती है। ऐसे में जरा सी चूक होने पर बिजली का तार बड़ी गाड़ियों के संपर्क में आ सकता है, जिससे करंट लगने और बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.