गोड्डा, जुलाई 13 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरभंगा पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित मंसुरा गांव में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मुखिया के प्रति ग्रामीणों में रोष बनी हुई है।

सड़क के हालात मुख्य मार्ग होने से बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ और जलजमाव से भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीण मु कलीम, मु असफाक, मु मकसूद, एजाज एवं अरशद ने बताया कि यही एकमात्र रास्ता है, जिससे होकर गांव के लोग अपने घरों तक पहुंचते हैं।

स्थानीय मुखिया की अनदेखी इसी मार्ग से नमाजी मस्जिद जाते हैं, मरीज इलाज के लिए अस्पता...