गोड्डा, अक्टूबर 27 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न सड़कों पर इन दिनों बेतरतीब तरीके से रखी निर्माण सामग्री और कूड़ा-कचरा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क पर छर्री (चिप्स) सहित अन्य निर्माण सामग्री रख दिए जाने से आए दिनों दुर्घटनाएं हो रही है। रविवार की देर शाम पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर दिग्धी के नजदीक सड़क पर रखी निर्माण सामग्री छर्री के कारण बाइक फिसलने से बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम देवनचक गांव के 20 वर्षीय शेख फारुख बाइक से पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर रखी छर्री के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिस...