Godda News: संथाली-पंजाबी नृत्य, भाषण और नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुन्दरचक स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जुनेद आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मु. मिनहाज आलम एवं सीआरपी सुलेमान जहांगीर आजाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने संथाली एवं पंजाबी नृत्य, भाषण (स्पीच) सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ।मौके पर मैनेजमेंट से मु. नूरोज, अरशद जमील, मिनहाज आलम सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haz...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.