Godda News: श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु बलबड्डा में खुले मां के पट
गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा स्थित मां दुर्गा के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। जिसके बाद वहां भक्तों में दर्शन एवं पूजन की होड़ लग गई। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। इसके पूर्व यहां विभिन्न देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। जो स्थानीय हाट बाजार सहित गांव की विभिन्न गलियों से होकर गुजरता हुआ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा।जिसे देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा समिति अध्यक्ष अरुण राम एवं जिला परिषद सदस्य कदमी देवी की अगुवाई में निकाली गई झांकी में मां दुर्गा, भगवान श्री राम, माता सीता, भगवान शिव, माता पार्वती, विद्या की देवी मां सरस्वती, मां काली, बजरंगबली, राम,लक्ष्मण सहित विभिन्न देवी देवताओं और महापुरुषों की वेशभूषा में स्थानीय युवक युवतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.