गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: महागामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को जितिया पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने स्नान आदि के बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधि-विधान से जितिया व्रत की कथा सुनी गई। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और संतान की दीर्घायु की कामना की।जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- पेटरवार एवं आसपास के क्षेत्रों में जिउतिया पर्व की धूम व्रत को लेकर महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बाजारों में भी फल, ...