Godda News: शिव पार्वती पूजन के साथ मधु श्रावणी व्रत का अनुष्ठान
गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: शनिवार को मैथिल समाज की नव विवाहितों द्वारा अखंड सौभाग्य की कामना हेतु किए जाने वाले मधु श्रावणी व्रत का छठा दिन सम्पन्न हुआ। श्रावण मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से शुरू होने वाले इस व्रत में भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सोलह श्रृंगार कर नव विवाहिता द्वारा पूरे नेम निष्ठा के साथ इस पर्व को करने से सौभाग्य की पूर्ति होती है। एक पखवारे तक चलने वाले इस व्रत के दौरान सुहागिन कन्याएं हर दिन पूरी तरह संयमित एवं अरवा भोजन करती हैं। यह भी पढ़ें- गांवों में मधुश्रावणी व्रत की मची है धूमपूजन की प्रक्रिया परंपरा है कि पूजन हेतु नव विवाहिताओं के ससुराल से ही फल एवं मिठाई के साथ ही साथ वस्त्र, आभूषण, श्रंगार सामग्री आदि भी भेजी जाती है। पूजन के दौरान कथा वाचिका (कथकही) द्वारा विभिन्न प्रसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.