गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और डांस प्रतियोगिता आयोजित कर शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताया। विद्यालयों में गुरु-शिष्य के रिश्ते और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा हुई। संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने डांस और भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर राजू ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और सम्मानित किया。 यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शि...