गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति सह महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजली दे कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में केक काटकर डॉ कृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। प्रधानाध्यापक नवल किशोर शर्मा ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके गुणों को धारण करने पर बल दिया। इसके अलावा 2 भागवत झा आजाद उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्राचार्य सर्वजीत वर्मा एवं मध्य विद्यालय कसबा के प्रधानाध्यापक मो मफिजुद्दीन ने उनकी सादगी को रेखांकित कर उनसे सीख लेने की बात कही। यह भी प...