गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: हनवारा थाना क्षेत्र के सुन्दरचक, शहजादपुर, बिशनपुर, गढ़ी बहियार समेत आसपास के गांवों के किसानों के लिए खेतों की सिंचाई का महत्वपूर्ण जलस्रोत इन दिनों अवरोध के कारण प्रभावित है। किसानों के अनुसार राजडांड की ओर से आने वाला पानी शहजादपुर चौक के समीप मुख्य सड़क किनारे बने जलप्रवाह मार्ग से होकर खेतों तक पहुंचता है। लेकिन करीब एक किलोमीटर तक नाला एवं जलप्रवाह मार्ग अवरुद्ध रहने से पानी का बहाव बाधित हो गया है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: नाले की सफाई न होने से किसानों की बढ़ी परेशानी, फसलें जलमग्नकिसानों की चिंताएं किसानों का कहना है कि इस जलमार्ग से पानी आने पर ऊंची जमीन वाले खेतों तक भी आसानी से पटवन हो जाता था। वर्तमान में जगह-जगह मिट्टी, गाद और अन्य अवरोध जमा होने के साथ कुछ हिस्सों में डांड पर अतिक्रमण किए...