Godda News: विश्वासखानी में गीदड़ों का आतंक, रात होते ही घरों में दुबक रहे ग्रामीण
गोड्डा, नवम्बर 2 -- गीदड़ों के हमलों से गांव में दहशत Godda News: महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में गीदड़ों का आतंक ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। रात होते ही गीदड़ों का झुंड गांव में घुसकर लोगों पर हमला कर रहा है। अब तक करीब एक दर्जन ग्रामीणों को काटकर घायल कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि रात होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रात के अंधेरे में गीदड़ों की आवाजाही बढ़ जाती है। गांव में आने-जाने वाले लोगों पर अचानक हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। गीदड़ों के इस आतंक से सबसे अधिक चिंता बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं रात के समय कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गीदड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.