गोड्डा, जुलाई 18 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट प्रखंड स्थित गुडमेश्वर धाम के दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को विपदतारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। महिलाओं ने व्रत रखकर माता विपदतारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा संकटों से रक्षा की कामना की।पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपने परिवार के मंगलमय जीवन एवं सुख-शांति की प्रार्थना की। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुडमेश्वर धाम पहुंचे और माता के चरणों में शीश नवाया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...