Godda News: विधायक प्रदीप यादव ने तीन सड़कों का शिलान्यास, एक का किया उद्घाटन
गोड्डा, अक्टूबर 21 -- Godda News: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने करिकादर-तलझारी सड़क, दक्षिण बहियार में पीसीसी सड़क और सीजुआ गांव की गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं, आकांशी मतकम टोला सड़क का उद्घाटन किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक ने दोपहर 12:30 बजे करिकादर स्कूल के समीप करिकादर-तलझारी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसके बाद दोपहर एक बजे आकांशी मतकम टोला सड़क का उद्घाटन किया। दोपहर दो बजे दक्षिण बहियार में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं, दोपहर 2:30 बजे सीजुआ गांव की गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।इन सड़क योजनाओं के पूरा होने से संबंधित गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.