गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि । महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तमपुर चौक के समीप लगा सोलर जलमीनार अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया यह जलमीनार पिछले करीब कई वर्षों से खराब पड़ा है। स्थिति यह है कि अब इसका उपयोग पानी उपलब्ध कराने के बजाय बकरी बांधने के खूंटे के रूप में किया जा रहा है मरमत्ति के अभाव में सरकारी योजना पूरी तरह बेकार साबित हो रही है और लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। नरोत्तमपुर चौक एक महत्वपूर्ण चौक है, जहां से प्रतिदिन बिहार और झारखंड के बीच हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों, वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह जलमीनार राहत का बड़ा साधन बन सकता था, लेकिन खराब र...