गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदलत का आयोजन किया जाएगा। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर पांच न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। इसमें प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं सीआरपीसी की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय सुनवाई करेंगे।

न्यायिक बेंच की संरचना दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीसी वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व के मामले, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल के मामले की सुनवाई की जाएगी। इसकी सुनवाई जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह करेंगे। तीसरे न्यायिक बेंच पर पर बिजली से संबंधित माम...