गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत अंतर्गत लैथा गांव के ग्रामीणों ने धपरा मोड़ स्थित गोरंटिया नदी पर स्थायी पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है की नदी पर पुल नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों में गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है।

स्थायी पुल की आवश्यकता ग्रामीणों ने बताया की नदी पर आवागमन के लिए कोई स्थायी पुल नहीं है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से नदी के रास्ते पर पगडंडी की तरह अस्थायी पुलनुमा रास्ता तैयार किया है, जिसके सहारे किसी तरह लोगों का आवागमन होता है। हालांकि बा...