गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से लेखा लिपिकों के पद को मरणशील घोषित किए जाने के निर्णय का जिले के लेखा लिपिकों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत लेखा लिपिकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की। लेखा लिपिकों के अनुसार सरकार के नए आदेश के तहत वर्तमान में कार्यरत लेखा लिपिकों के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके पद समाप्त हो जाएंगे। इन पदों पर भविष्य में नई नियुक्ति नहीं होने की स्थिति में धीरे-धीरे विभागों से लेखा लिपिकों के पद समाप्त हो जाएंगे। इसी निर्णय को लेकर लेखा लिपिकों में नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे लेखा लिपिक संघ के सदस्यों ने कहा कि वित्त विभाग का यह निर्णय कर्मचारियों के हित में नहीं है। इससे न ...