Godda News: लायंस क्लब के शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह, सरकारी ब्लड बैंक को मिली बड़ी राहत
गोड्डा, अगस्त 1 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले में सरकारी ब्लड बैंक में लगातार बनी रहने वाली रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से लायंस क्लब, गोड्डा द्वारा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पहले चरण में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं के उत्साह और क्लब के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बना दिया। रक्तदान शिविर की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू कर दी गई थी। लायंस क्लब के सदस्यों ने जिलेभर में लोगों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Godda News: युवाओं के उत्साह से सफल रहा लायंस क्लब एवं रेड क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.