गोड्डा, जुलाई 20 -- Godda News: सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए लायंस क्लब ऑफ गोड्डा द्वारा स्थानीय 2 हाई स्कूल परिसर, भागलपुर रोड में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार की उपस्थिति में लायंस क्लब के सदस्यों ने परिसर में कुल 43 फलदार और छायादार (घने) वृक्षों के पौधे रोपे।

कार्यक्रम पर संदेश इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल उर्फ दीपक एवं सदस्य गोड्डा जिला के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सत्येंद्र मिश्रा ने संयुक्त पर्यावरण के प्रति गहरी निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने एक बेहद भावुक और प्रेरक संदेश देते हुए कहा, एक वृक्ष मां के नाम और उसका संरक्षण पिता समान होना चाहिए। जिस तरह मां का नाम किसी के भी जीवन में सबसे पहले आता है,...