गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: ललमटिया प्रतिनिधि। ललमटिया क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा शुक्रवार को 12 बजे मध्य रात्रि में किया। मौके पर कई मंदिरों में लोहंडिया बाजार शिव मंदिर,लोहंडिया बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण,ललमटिया शिव मंदिर आदि धार्मिक कई स्थानो में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम पर भजन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। कई श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों में पालना बनाकर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-विधान से हो रही पूजा अर्चना कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोहं...