गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी प्रभावित हो रही थी और खेत सूखने लगे थे। अब अच्छी बारिश होने से खेतों में हरियाली लौट आई है तथा किसानों ने रोपनी और अन्य कृषि कार्यों में तेजी ला दी है किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से धान की फसल को काफी लाभ मिलेगा। जिन खेतों में अब तक पानी की कमी के कारण रोपनी नहीं हो सकी थी, वहां भी तेजी से कार्य शुरू हो गया है। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से फसल की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमार दल गठितजिला प्रशासन की सक्रियता इधर, खेती के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन...