गोड्डा, जुलाई 31 -- Godda News: एक प्रतिनिधि। रेनबो म्यूजिकल ग्रुप गोड्डा द्वारा शुक्रवार को संध्या 7 बजे से स्थानीय गांधी मैदान के कला संस्कृति मंच पर वर्षों पूर्व स्थापित परंपरानुसार स्वर श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्वरांजलि का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेनबो के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया कि वर्ष 1999 से प्रारंभ और कोरोना काल को छोड़ अब तक निर्बाध रूप से आयोजित उक्त कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकार पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर सम्राट मो. रफी, शहादत दिवस पर शहीद सम्राट उद्यम सिंह एवं जयंती पर कथा सम्राट प्रेमचंद के अलावा प्रसिद्ध पार्श्व गायक किशोर कुमार जिनकी जयंती चार अगस्त को है, सहित कारगिल विजय सप्ताह के तहत कारगिल युद्ध के तमाम जांबाज शहीदों को स्वर श्रद्धांजलि अर्पित किया करते हैं। यह भी पढ़ें- Chapr...