गोड्डा, अगस्त 12 -- Godda News: पथरगामा थाना क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो देसी कट्टा और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भोला सिंह उर्फ प्रेमशंकर सिंह, नीतेश पंडित और पप्पु पंडित के रूप में बतायी गयी है। पुलिस अब तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनका किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पथरगामा थाना क्षेत्र के तेलनी मोड़ हाईवे के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की नजर बाइक सवार के कमर में लगे अवैध हथियार पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को द...