गोड्डा, अक्टूबर 25 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्यों को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब राशन कार्डधारक घर बैठे राशन कार्ड में सुधार एवं संशोधन सहित कई आवश्यक कार्यों के लिए आवेदन कर सकते हैं।विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं का लाभ लेने के लिए लाभुकों को स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर जाकर नागरिक लॉगिन विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।पोर्टल पर मुख्य रूप से छह प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें नया राशन कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण, राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना, राशन कार्ड जमा करना, राशन कार्ड से किसी सद...