गोड्डा, सितम्बर 22 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के रामनगर गोढ़ी में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा संचालित अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का सोमवार को सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया।

सेवा केंद्र की विशेषताएँ केंद्र के शुरू होने से गोड्डा शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधार नामांकन और अपडेट से जुड़ी सेवाओं के लिए दूसरे शहरों या दूर दराज के केंद्रों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। नया आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार में सुधार तथा अन्य संबंधित शिकायतों के समाधान जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यूआईडीएआई के अनुसार आधार सेवा केंद्रों पर नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल सहित जनसांख्यिकीय जानकारी अपडेट कराने तथा फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसे बायोमेट्रिक विव...