गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: पथरगामा, प्रतिनिधि। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, परसपानी (गोड्डा) में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि आंदोलन शुरू हुए दो दिन बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन का कोई भी पदाधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।

छात्रों की मांगें छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें शिक्षा विभाग, गोड्डा उपायुक्त एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जुड़ी हैं। हर वर्ष उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है कि कॉलेज की समस्याओं का जल्द समाधान होगा, लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सड़क और अस्पताल से जुड़ी समस्याएं छात्रों के अनुसार, पूर्व में यह आश्वासन दिया गया था कि कॉलेज तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा, अस्पताल में आ...